मुलताई पहुंचा जैन मुनि संघ, जैन समाज ने किया स्वागत

मुलताई। क्षेत्र मे विहार करते हुए शुक्रवार को जैन मुनियों का संघ मुलताई पहुंचा,जहां नगरवासियो ने संतो का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।शुक्रवार को मुनिश्री 108 निर्वेगसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 विचारसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 जाग्रतसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 चिद्रूपसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 सुभगसागर महाराज, मुनिश्री 108 सविनयसागर महाराज एवं मुनिश्री 108 समन्वयसागर महाराज का नगर में मंगल आगमन हुआ। इस दौरान मुनि संघ के स्वागत में जैन समाज द्वारा जैन मंदिर परिसर में विशेष पूजन, आराधना और धार्मिक आयोजन किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुनि संघ के सान्निध्य में प्रवचन देते हुए धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया गया।प्रवचन के उपरांत मुनि संघ द्वारा आहार ग्रहण किया गया। जैन परंपरा के अनुसार चयनित घरों में विधिपूर्वक आहार लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुनियों की सेवा की। जैन समाज के सदस्य निखिल जैन, राहुल जैन, संदीप जैन ने बताया कि मुनि संघ मुक्तागिरी से विहार करते हुए मुलताई पहुंचे हैं। यहां से वे छिंदवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

 

Next Post

अनुकंपा नियुक्ति के दावे का करो निराकरण: हाईकोर्ट

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता के अनुकंपा नियुक्ति दावे का निराकरण करने के निर्देश दिये है। इसके लिये न्यायालय ने 120 दिन की मोहलत प्रदान की है।याचिकाकर्ता उमरिया निवासी देनानंद बैगा की ओर से अधिवक्ता एसडी गुप्ता व कपिल गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने […]

You May Like