सतना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर में हर्षोल्लास के साथ सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत की संकल्पना पर मेरे सपने का भारत सेवा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई और पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दलकार्यक्रम में जिला स्तर से मनोनीत अतिथि दिगपाल सिंह और अध्यक्षता प्राचार्य बिभा शुक्ला ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव और इस अभियान के प्रभारी नीलेश पाठक ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा साकेत, द्वितीय स्थान अनुराधा सिंह, तृतीय स्थान आलिया परवीन ने प्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गेश साकेत, द्वितीय श्रुति पाण्डेय और तृतीय राविल सेन को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। ये बच्चे जिला स्तर के लिए चयनित किए गए। जूनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी सिंह, द्वितीय रोली सोनी, तृतीय नाजरीन बानो और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी साकेत, द्वितीय वैष्णवी साकेत और तृतीय प्रतिक्षा सिंह बघेल रहीं।
