Apple Pay Launch 2026: Apple यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि Apple Pay अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। जिसको लेकर Reuters की रिपोर्ट बताती है कि इसकी शुरुआत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होने की उम्मीद है। इसके बाद Apple दूसरे बैंकों के कार्ड को भी अपनी पेमेंट सर्विस में जोड़ सकता है। लेकिन Apple ने अभी भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख या पूरी सर्विस डिटेल्स की घोषणा नहीं की है।
बता दें कि Apple Pay अमेरिका में 2014 में शुरू हुआ था। ऐसे में भारत में इसकी एंट्री करीब 12 साल बाद होने जा रही है। लेकिन भारतीय बाजार में इसकी शुरुआत दूसरे देशों से कुछ अलग हो सकती है खासकर UPI को लेकर।
Apple Pay से कैसे होगा पेमेंट?
Apple Pay के बारे में बताए तो इसमें कार्ड जुड़ने के बाद यूजर iPhone या Apple Watch को कॉन्टैक्टलेस कार्ड मशीन के पास टैप करके भुगतान कर सकते है। वहीं iPhone पर Face ID या Touch ID से ऑथेंटिकेशन के बाद पेमेंट पूरा किया जा सकता है। वहीं इसकी खासियत यह है कि पेमेंट के दौरान वास्तविक कार्ड नंबर दुकानदार के साथ शेयर नहीं किया जाता। Apple Pay टोकनाइज्ड कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल करता है। जिसका सीधा मतलब है कि अनुभव काफी हद तक उसी तरह होगा जैसे आज आप अपना कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड मशीन पर टैप करते हैं।
शुरुआत में Axis Bank का कार्ड?
Reuters कि साझा कि जानकारी में बताया गया है कि भारत में Apple Pay का शुरुआती बैंकिंग पार्टनर Axis Bank हो सकता है। वहीं Apple की HDFC Bank और ICICI Bank के साथ भी बातचीत चल रही है लेकिन दोनों के साथ व्यावसायिक शर्तें अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं। साथ ही RBI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 तक Axis Bank के करीब 1.63 करोड़ एक्टिव क्रेडिट कार्ड थे। ऐसे में शुरुआती रोलआउट के लिए Apple को बड़ा कार्ड यूजर बेस मिल सकता है।
सबसे बड़ा सवाल: Apple Pay में UPI होगा या नहीं?
देखा जा रहा है कि भारत में Apple Pay की सबसे अहम शुरूआत हो सकती है। जिसमें Reuters की रिपोर्ट शुरुआती लॉन्च को कार्ड पेमेंट से जोड़ती है जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में UPI सपोर्ट की संभावना का भी जिक्र किया गया है। इसलिए अभी यह पक्का नहीं कहा जा सकता कि Apple Pay के पहले दिन से UPI उपलब्ध होगा या नहीं। वहीं भारत में UPI की लोकप्रियता को देखते हुए यह बड़ा मुद्दा है। NPCI के अनुसार अगस्त 2026 में UPI पर 24,508.96 मिलियन यानी करीब 24.5 अरब ट्रांजैक्शन हुए थी।
ऐसे में अगर शुरुआत सिर्फ कार्ड पेमेंट से होती है तो Apple Pay का इस्तेमाल मुख्य रूप से क्रेडिट कार्ड वाले iPhone यूजर्स करेंगे। वहीं UPI सपोर्ट आने पर QR कोड के जरिए पेमेंट का दायरा काफी बढ़ सकता है। लेकिन अभी के लिए Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
