बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप 2026 में 13 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट

गुरुग्राम, 05 जनवरी (वार्ता) बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप 2026 के 16वें संस्करण में देश भर के 13 शहरों में 19 टूर्नामेंट आयोजित किये जायेंगे।

बीएमडब्लयू ग्रुप इंडिया ने सोमवार को बीएमडब्ल्यु गोल्फ कप 2026 के 16वें एडिशन का कार्यक्रम की घोषणा की। कार्यक्रम के अनुसार बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप 2026 सीजन का विस्तार किया है जिसके तहत 13 शहरों में 19 क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होंगे, इसमें देश भर के 2,200 से अधिक शौकिया गोल्फर हिस्सा लेंगे। बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप 2026 चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, वडोदरा, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, कोलकाता और गुरुग्राम के शानदार गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जाएगा। ओमेगा, एतिहाद, टेलरमेड, बैलेंटाइन और एचएसबीसी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साझेदार होंगे।

इस अवसर पर भारतीय बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हरदीप सिंह बरार ने कहा, ” बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप सिर्फ एक टूर्नामेंट से कहीं अधिक है, यह खेल में उत्कृष्टता, समुदाय और हमारे ग्राहकों और खेल के संरक्षकों के लिए यादगार अनुभवों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। 2026 में हम अपने दायरे को बढ़ा रहे हैं, जमीनी स्तर पर जुड़ाव को गहरा कर रहे हैं और खिलाड़ियों और मेहमानों दोनों के लिए अनुभव को बेहतर बना रहे हैं। हम पूरे भारत में गोल्फरों की नई पीढ़ियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं ताकि वे प्रतिस्पर्धा करें, नेटवर्क बनाएं और खेल की एकजुट भावना का जश्न मनाएं।”

 

 

 

Next Post

विकास भवन पर पंचायत कर्मचारियों ने किया घेराव  फरवरी में आंदोलन करने की दी चेतावनी 

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल। प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में कार्यरत चौकीदार, पंप ऑपरेटर, भृत्य और सफाईकर्मियों ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास एवं पंचायत संचालनालय, विकास भवन का घेराव किया. प्रदेशभर से आए हजारों कर्मचारियों ने “न्यूनतम वेतन दो या मौत दो” के नारे […]

You May Like