OnePlus 16 का टीजर जारी, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका, जानें कीमत और फीचर्स

मुंबई, फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 जल्द बाजार में आने वाला है। वहीं स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी देखा जा चुका है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

OnePlus 16 Launch: OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को जल्द बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने फोन का आधिकारिक टीजर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जारी कर दिया है। इससे पहले OnePlus के एक अधिकारी ने भी फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। वहीं स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी देखा जा चुका है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसको लेकर खास बात यह है कि OnePlus 16 को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं कंपनी इस फोन के जरिए फ्लैगशिप सेगमेंट में नए फीचर्स और दमदार हार्डवेयर पेश करने की तैयारी में है।

Android 17 और ColorOS 17 के साथ आएगा फोन
कंपनी के टीजर में देखा जा रहा है कि OnePlus 16 Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ लॉन्च होगा। यह OnePlus का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें ColorOS 17 देखने को मिलेगा। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं चीन में इसका मुकाबला iQOO 16 से होगा जिसे 29 सितंबर को लॉन्च किए जाने की तैयारी है। ऐसे में OnePlus 16 का लॉन्च फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में दिलचस्प मुकाबला खड़ा कर सकता है।

9000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
OnePlus 16 को 3C सर्टिफिकेशन में PYB110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग की जानकारी में देखा जा रहा है कि फोन में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। लेकिन फाइनल बैटरी क्षमता कंपनी लॉन्च के दौरान ही कन्फर्म करेगी।

200MP कैमरा और 6.78 इंच OLED डिस्प्ले
OnePlus 16 के फीचर्स को देखें तो इसमें 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। फोन की संभावित कीमत CNY 4,999 जो करीब 75,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि भारतीय कीमत अलग हो सकती है।

भारत में नहीं आएगा OnePlus 16?
OnePlus 16 के भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी भारत में इस मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी और यहां OnePlus 16R को पेश किया जा सकता है। वहीं OnePlus की ओर से भारत से कारोबार समेटने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इस दावे को फिलहाल रिपोर्ट्स और अटकलों के तौर पर ही देखना बेहतर होगा।

Next Post

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की एंट्री होगी जल्द, 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत भी हो सकती है महंगी

Tue Sep 22 , 2026
Xiaomi 18 Series Launch: मुंबई, Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 23 सितंबर को चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च करने वाला प्लान कर रही है। जिसमें शानदार फीचर्स मिलने वाले है। Xiaomi New Launch: Xiaomi अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता […]

You May Like