बेकाबू होकर पुलिया से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

शिवपुरी: एक कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।हादसा आज तड़के भदौरा के पास हुआ।

शिवपुरी जिले के कोलारस में रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव में आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से रिजौदा जाने के लिए निकले थे। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनू पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरू पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई। वहीं सुदीप पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।
म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना में बारात आई थी। आज तड़के एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Next Post

भारतीय संविधान में वेद और पुराणों की मूल भावना समाहित

Thu May 1 , 2025
मऊगंज: जन अभियान परिषद द्वारा मऊगंज जिले के हनुमना में डॉ. अम्बेडकर के विचार और दर्शन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान में वेद और […]

You May Like