ऑस्ट्रलिया के सिडनी में बदमाशों ने घर में जबरन घुसकर मचाई दहशत

सिडनी, 26 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम सिडनी में एक घर में हुई हिंसक घुसपैठ की घटना के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे सेंट्रल सिडनी से 12 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में किंग्सग्रोव में एक घर पर बुलाया गया जहाँ उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसके पैर में घाव था।

अधिकारियों को बताया गया कि व्यक्ति की आयु 60 वर्ष थी जिसके घर पर चाकुओं से लैस पांच लोगों के एक समूह ने जबरन प्रवेश किया और उसपर हमला कर दिया।

स्थिर हालत में अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा घटनास्थल पर उसका उपचार किया गया।

Next Post

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी बालिका की मौत

Mon May 26 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मंडी मदार टेकरी में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी बालिका की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मोह. तौहिद उम्र 28 वर्ष निवासी स्लाटर हाउस के पास कब्रिस्तान गेट नम्बर 3 के पास हनुमानताल ने सूचना दी कि उसकी बेटी मिदहत फातिमा 15 वर्ष की […]

You May Like