राहुल गांधी का कार्यक्रम आगे बढ़ा, अब 19 को

इंदौर। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 12 सितंबर इंदौर आने का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम आगे बढ़ने को लेकर आज शहर के राजनीतिक हलकों में दिनभर विभिन्न तरह की अटकले लगाई जाने लगी।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ” छात्रों की गूंज ” कार्यक्रम 12 सितंबर को होने वाला था, लेकिन अब उक्त कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित है। शहर कांग्रेस ने 19 तारीख की पुष्टि कर दी है। कार्यक्रम स्थल को लेकर भी कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित जमीन पर तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है।

राहुल के कार्यक्रम आगे बढ़ने से राजनीतिक हलकों में नगर निगम द्वारा स्टेडियम नहीं देने, छात्रों की कम भीड़ से लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। राहुल का कार्यक्रम आगे बढ़ने से पश्चिमी मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिल गया ।

Next Post

रुपया 22 पैसे मजबूत

Wed Sep 2 , 2026
मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.73 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 27 पैसे की बढ़त से साथ 94.95 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। इस सप्ताह लगातार तीन […]

You May Like