रुपया 22 पैसे मजबूत

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.73 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 27 पैसे की बढ़त से साथ 94.95 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। इस सप्ताह लगातार तीन दिन इसमें बड़े तेजी रही है।

रुपये की शुरुआत आज दो पैसे की गिरावट के साथ 94.97 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। यह नीचे 94.99 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में तेजी से चढ़ता हुआ 94.73 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंचकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और डॉलर में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 0.5 प्रतिशत फिसलकर 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.15 प्रतिशत कमजोर हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 21.14 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। रुपये की तेजी में इसका भी योगदान रहा।

 

 

Next Post

चीनी नरम, चावल और खाद्य तेलों के दाम फिर बढ़े, दालों में घट-बढ़

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट रही। वहीं, चावल और खाद्य तेलों के भाव एक बार फिर बढ़ गये। गेहूं में टिकाव देखा गया जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में […]

You May Like