
ओंकारेश्वर। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक राव पुष्पेंद्र सिंह और CEO एसडीएम पंकज वर्मा के निर्देशन में प्रसादालय में आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत शिविर लगाया गया।
शिविर में ट्रस्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने पात्र कर्मचारियों को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की जानकारी दी।
