नपा कार्रवाई से नाराज अतिक्रमणकारी ने पड़ोसी पर किया हमला

सीधी।शहर के वार्ड क्रमांक 5 अतंर्गत कोटहा क्षेत्र के गांधी चौक से आजाद नगर के मुख्य मार्ग स्थित नजूल की भूमि पर बिना अनुमति अवैध निर्माण पर नपा प्रशासन द्वारा रोंक लगाने से नाराज अवैध निर्माणकर्ताओं ने बौखलाहट में पड़ोसी सुविधा मोबाइल दुकान के संचालक को बीच -बाजार रास्ते में रोककर हमला कर दिया। हमले में घायल फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

कोतवाली पुलिस ने फरियादी अमित केसरी निवासी पुरानी गल्ला मंडी की प्रथम सूचना रिपोर्ट पर तीन आरोपियों श्रीमती शारदा गुप्ता , श्रीमती अर्चना गुप्ता , दीपक गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इनका कहना है

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आये दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करा दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है।

पुष्पेन्द्र मिश्रा

टी.आई.

कोतवाली सीधी

Next Post

आरईसी लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ₹1 लाख करोड़ निवेश के लिए एमएमआरडीए के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Wed Apr 9 , 2025
मुंबई, – आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए […]

You May Like