सेंधवा-खेतिया हाईवे की बदहाली, शिकायतों के बाद भी मरम्मत कार्य ठप

सेंधवा: बड़वानी जिले का सेंधवा-खेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से जर्जर है. बरसात में हालात और बिगड़ने से यह मार्ग हादसों का कारण बन रहा है. सीएम हेल्पलाइन सहित लोक निर्माण मंत्री और अधिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायतें भेजी गईं, लेकिन मरम्मत शुरू नहीं हुई. उल्टा विभाग ने हेल्पलाइन पर शिकायत को मांग श्रेणी बताकर बंद कर दिया.

सेंधवा शहर के मौसम पुलिया तिराहे पर सबसे अधिक क्षति हुई है, जहां दिन-रात भारी ट्रैफिक के कारण हादसों का खतरा है. सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता बी.एल. जैन ने दोबारा शिकायत दर्ज कर लोक निर्माण मंत्री और उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा. उनका कहना है कि मार्ग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, इंदौर की है. उन्होंने मांग की है कि भ्रामक जवाब पर संज्ञान लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए.

Next Post

सिंहस्थ: स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में भीड़ प्रबंधन पर होगा मंथन

Mon Aug 25 , 2025
उज्जैन:सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इतने विशाल आयोजन में भीड़ प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है. इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री […]

You May Like