सड़क दुर्घटना में घायल का जीवन बचाने वाले डॉक्टर सम्मानित

तरपुर। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सोनी को सड़क दुर्घटना में घायल मरीज का जीवन बचाने के लिए सम्मानित किया गया।

दोनों चिकित्सक गरीब और लाचार मरीजों के इलाज में हमेशा आगे रहते हैं। यदि कोई आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाता, तो ये डॉक्टर न केवल मदद करते हैं बल्कि बेहतर उपचार भी सुनिश्चित करते हैं।

हाल ही में अतिगरीब रमाशंकर पटेरिया सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर जीवन रक्षक चिकित्सीय सेवा देते हुए डॉक्टर मनोज चौधरी और डॉक्टर रवि सोनी ने उनका सफल इलाज कर जीवनदान दिया। इस पुनीत कार्य के लिए सीएसपी अरुण सोनी ने राधारानी की चुनरी ओढ़ाकर दोनों डॉक्टरों का सम्मान किया।

इस अवसर पर सीएसपी ने गौ पूजन व गौ भंडारा भी कराया। उन्होंने उपस्थित गौसेवकों से कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। ऐसे प्रयासों की पुलिस सराहना करती है और शासन द्वारा नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि गौ सेवा आश्रम की शांति और सुरक्षा में पुलिस का हमेशा सहयोग रहेगा।

Next Post

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक गंभीर रूप से घायल

Tue Sep 2 , 2025
छतरपुर तहसील के मोरवा तिराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और एक ट्रांसफार्मर से टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि कार तेज रफ्तार में थी, जिस कारण चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क […]

You May Like