कांग्रेस के कार्यो को याद कर मनाया गया 140 वां स्थपना दिवस

रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी की 140वीं वर्षगांठ विचार गोष्ठी के साथ मनाई गई.

संगोष्ठी में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा कि आज देश मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा एवं राष्ट्रीय स्वंय सेवक स्ंाघ समर्थित गोडसे की विचारधारा की लड़ाई चल रही हैं. स्थापना दिवस पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि देश मे किसी भी कीमत पर गोड़से की विचारधारा को नही पनपने देगें. संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज देश जहां भी खड़ा है वह सब कांग्रेस पार्टी की देन हैं. हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों एवं महापुरूषों के त्याग को कायम रखना हर कांग्रेस जन का कर्तव्य हैं. महापौर अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि अब इस पार्टी का काम केवल जाति एवं सम्प्रदाय संघर्ष कराकर सत्ता मे बने रहना हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी एवं कांग्रेस महान सपूतों के त्याग बलिदान की चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तिवारी ने किया. आभार प्रदर्शन जी पी त्रिपाठी ने किया. इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, कविता पाण्डेय, विद्यावती पटेल, डॉ शीला त्यागी, बबिता साकेत, विनोद शर्मा, शिव प्रसाद प्रधान, लखन लाल आदि मौजूद रहे.

कांग्रेस ने सदैव न्याय की रक्षा के लिये संघर्ष किया: सुखेन्द्र

मऊगंज कांग्रेस कमेटी के आयोजकत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल आदिवासी उपस्थित रहे. पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1885 से आज तक कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है. स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम सभी कांग्रेसजन जनता के अधिकारों, गरीब-किसान, मजदूर एवं युवाओं के हित में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प दोहराते हैं. कार्यक्रम में विश्वनाथ मिश्र, शेख मुख्तार सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव धीरज सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विद्या चरण द्विवेदी, अशोक पांडे, मऊगंज ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे.

Next Post

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मना

Sun Dec 28 , 2025
भिण्ड । जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस का ध्वजारोहण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया और वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार जन के सदस्य को माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण कांग्रेस […]

You May Like