
भिण्ड । जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस का ध्वजारोहण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया और वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार जन के सदस्य को माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं,बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रही है। कांग्रेस के विचार,संघर्ष और नेतृत्व के साथ चलते हुए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन,परिवार,सुख-सुविधाएं और सर्वस्व बलिदान कर दिया।
वक्ताओं में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, वीरेंद्र सिंह यादव, महेश जाटव, मलखानसिंह भदौरिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष पुरोहित, बलराम जाटव आदि नेताओं ने भी विचार रखे।
बैठक के दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण की संयुक्त जिला समन्वय समिति एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) की समीक्षात्मक बैठक इटावा बायपास रोड़ जिला कांग्रेस कार्यालय के बगल में संस्कृति मैरिज गार्डन में आयोजित की जाएगी । उक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी सांसद श्रीमती संजना जाटव मुख्य अतिथि रहेंगे।
नेताद्वय ग्वालियर से प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से चलकर मालनपुर, गोहद, मेहंगाव एवं बस स्टैंड, परेड चौराहा, इटावा चुंगी होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच कर दोपहर 12 बजे जिला समन्वय समिति एवं दोपहर 2 बजे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य ( एसआईआर) की समीक्षा करेंगे। नेताओं का भिण्ड आगमन के दौरान ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
बैठक के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ.राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष महेश जाटव, संजय भूता, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, मलखान सिंह भदौरिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष पुरोहित, एससी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौरसिया, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पुरोहित, रामरतन दाऊ, वीरेंद्र सिंह यादव, राहुल सिंह कुशवाह, बलराम जाटव, राहुल सिंह कुशवाह, अभिलाख सिंह यादव, विनोद पंडित, सुशीला नरवरिया, स्मिता शर्मा, रेखा नरवरिया, रामवीर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, एड. हरनारायण शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अजय शर्मा, सुल्तान सिंह नरवरिया, देवेंद्र सिंह भारौली, गोपाल मिश्रा आस्तिक, संदीप बघेल, रामपाल सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
