जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

जबलपुर: गढ़ा अंतर्गत इंदिरा बस्ती में रविवार को मकान और जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पिता पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 66 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा पेशे से ड्राइवर हैं। सुबह जब उनकी पत्नी प्रेमलता घर के बाहर बर्तन धो रही थीं, तभी उनकी बहू कविता विश्वकर्मा वहां आई और बिना वजह मारपीट शुरू कर दी।

राजेंद्र जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनका बेटा तारकेश्वर विश्वकर्मा हाथ में डंडा लेकर आया और अपने ही पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र और उनकी पत्नी के हाथ-पैर व शरीर में चोटें आई हैं। जब छोटी बहू खुशबू बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसे पीठ में चोट लगी है। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, दूसरी ओर 42 वर्षीय तारकेश्वर विश्वकर्मा ने भी अपने पिता और भाई के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तारकेश्वर का कहना है कि वह नजूल की भूमि पर मकान बनाकर रहता है, जिसका टैक्स उसकी पत्नी के नाम पर आता है। उसके पिता राजेंद्र और भाई जुगल किशोर अक्सर उसे मकान खाली करने के लिए प्रताड़ित करते हैं। तारकेश्वर के अनुसार सुबह इसी बात को लेकर उसके पिता और भाई ने मिलकर उसके और उसकी पत्नी पर डंडे व मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें पैर और कमर में चोटें आई हैं।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूरों को रौंदा, तीन घायल

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी गांव में कटंगी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जबलपुर रेफर किया गया […]

You May Like