बेटियों के साथ मिलकर मां बेच रही थी नशीला कफ सिरप

रीवा। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप बिक्री करते हुए एक महिला औरउ उसकी दो बेटियो को गिरफ्तार किया है. लम्बे समय से नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रही थी. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने 101 शीशी नसीली कफ सिरप के साथ पकड़ा है.

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धोबियाा टंकी हरिजन बस्ती मे कुसुम उर्फ कोईली साकेत अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने घर से अबैध नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रही है. मुखबिर की सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके से धोबिया टंकी हरिजन बस्ती पहुचकर कुसुम साकेत उर्फ कोईली के घर मे रेड कर्यवाही की गई जो कुसुम उर्फ कोईली एवं 02 बेटियो के रसोई घर के कमरे की दीवार पर लगे पेपर को हटाकर देखा गया तो दीवाल मे बने दो गढ्ढे के अंदर अबैध नशीली कफ सिरप छिपाकर रखी गई थी. जिसे बरामद कर गिनती की गई जो कुल 101 शीशी नशीली कफ सिरप होना पाई गई. धारा 8.21.22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट का कायम कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

मातापुरा आंगनवाड़ी में बालिका सप्ताह के तहत पोषण माह कार्यक्रम

Tue Oct 14 , 2025
गुना। आंगनवाड़ी केंद्र मातापूरा (गुना शहरी) में 13 से 17 अक्टूबर 25 तक पोषण माह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समुदाय में जागरूकता फैलाना है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य […]

You May Like