सीहोर। शारदा विद्या मंदिर की छात्रा एवं 4 एमपी गल्र्स बटालियन की कैडेट तमन्ना सिंह ने एसजीएफआई स्कूल गेम्स की अंडर-17 ओपन एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया. जिसमें तमन्ना ने शानदार स्कोरिंग करते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया. तमन्ना सिंह नगर की एकमात्र शूटिंग खिलाड़ी थीं, जिन्होंने डिवीजन स्तर की इस स्पर्धा में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनके प्रदर्शन से स्कूल परिवार एवं जिले का गौरव बढ़ा है. तमन्ना की इस उपलब्धि पर उनकी कोच सोनम सेन, पीटीआई कोच गौरव शर्मा, प्राचार्य अनीता उपाध्याय, धर्मेद्र कुशवाहा, अमित गांधी, अताउल्लाह खान ने बधाई दी.
