सीहोर: जिन लोगों को दुर्गंध पसंद है, वे गौशाला बनाते हैं. सांसद अखिलेश यादव के बयान का असर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को देखने को मिला. भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धंन परिषद मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद ने जोरदार विरोध जताया.
भोपाल नाके पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने यादव के पुतले पर गौबर और गौमूत्र पोता और जूतों से पुतले को मारकर आक्रोश व्यक्त करने के बाद पुतले को जला दिया.
