शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर चार अप्रैल काे रायपुर पहुंचेंगे

रायपुर 01 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर चार अप्रैल की शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

इस दौरान श्री शाह राज्य के प्रमुख नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच अप्रैल को श्री शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बस्तर पंडुम महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। यहां वह मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा श्री शाह एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद भी करेंगे।

श्री शाह चार अप्रैल को शाम 07:25 बजे नयी दिल्ली से बीएसएफ विमान से प्रस्थान करेंगे और 09:30 को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रवाना होकर 09:50 बजे होटल मेफेयर रायपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। पांच अप्रैल को 10:30 बजे होटल मेफेयर से रवाना होकर 10:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और बीएसएफ विमान से 10:50 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वह 11:35 बजे मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे तथा 11:40 बजे जगदलपुर से बीएसएफ हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 12:10 बजे हेलिपैड पुलिस लाइन, कार्ती, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

श्री शाह 12:15 बजे सड़क मार्ग से 12:20 बजे दन्तेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे, जहां 12:20 बजे से 12:45 बजे तक दर्शन एवं पूजन करेंगे और 12:45 बजे दन्तेश्वरी मंदिर से प्रस्थान कर 12:50 बजे सर्किट हाउस दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां 12:50 बजे से 01:20 बजे का समय दोपहर का भोजन के लिए आरक्षित रहेगा। अपराह्न 01:25 बजे सड़क मार्ग से हाई स्कूल ग्राउंड दंतेवाडा पहुंचेंगे, जहां 01:30 बजे से 02:50 बजे तक बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। यहां से 02:50 बजे प्रस्थान कर 03:00 बजे पुलिस लाइन कार्ली दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां तीन से साढ़े तीन बजे तक एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद करेंगे।

श्री शाह 03:35 बजे पुलिस लाइन, कार्ती, दंतेवाड़ा से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 03:37 बजे हेलिपैड पुलिस लाइन कार्ती दंतेवाड़ा पहुंचेगे, जहां बीएसएफ हेलिकॉप्टर से 03:40 बजे प्रस्थान कर 04:10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पांच बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 05:20 बजे होटल मेफेयर, रायपुर पहुंचेंगे तथा 05:20 बजे से 07:20 बजे तक विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 07:50 बजे बीएसएफ विमान से रायपुर एयरपोर्ट से नयी दिल्ली रवाना होंगे।

Next Post

एमएसएमई में निवेश और टर्न ओवर की सीमा ढ़ाई गुना हुई

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों का निवेश और टर्न ओवर (कारोबार) का दायरा बढ़ाकर ढ़ाई गुना कर दिया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल से सूक्ष्म उद्यम के निवेश की सीमा एक […]

You May Like