जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत धनी की कुटिया निवासी एक युवती साइबर ठग के जाल में फंस गई। युवती के खाते से 51 हजार रूपए निकाल लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कनक खेमचंदानी 44 वर्ष निवासी धनी की कुटिया रोड अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसने अपने मोबाईल से डॉक्टर की अपार्टमेंट के लिये मोबाईल नम्बर पर कॉल किया तो मोबाईल धारक ने मरीज की जानकारी मांगी तो उसने जानकारी दी.
तो उक्त मोबाईल धारक ने बताया कि आपका नम्बर कल के लिये बुक किया गया एक वाट्सअप पर फाईल भेज रहा हूं उसे खोलकर मरीज की डिटेल चैक कर लीजिये, उसने खोलकर चैक किया जिसमे मरीज की डिटेल लिखी थी, पारिवारिक कारणों के कारण डाक्टर के यहां नहीं जा पायी। इस बीच उसके खाते से कुल 51 हजार 699 रूपये निकल लिए गए । उसने बैंक जाकर पता किया तो ज्ञात हुआ कि उसका पैसे एपीके फाईल डाउनलोड करने के कारण निकाले गए है।
महिला के खाते से निकले 25 हजार
बरेला थाने में पिंकी बर्मन निवासी अनूप विहार गौर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने किसी और का रूप धारण करते हुये 25 हजार रूपये की उसके साथ ऑनलाइन ठग्ी की है।
