डायपर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दम घोंटते धुएं से मल्टीवासी दहशत में

इंदौर:खातीवाला टैंक क्षेत्र के वीर सावरकर नगर स्थित प्रकाश पैलेस अपार्टमेंट के बेसमेंट में देर रात भीषण आग लग गई थी, अनिल और सुनील प्रेमचंदानी के डायपर गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिससे बेसमेंट में घना धुआँ फैल गया और इमारत के रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई.सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां एसआई संतोष दुबे के नेतृत्व में मौके पर पहुंचीं. बेसमेंट में धुएँ की वजह से आग तक पहुँचना चुनौतीपूर्ण था.

दमकल टीम को धुएँ को बाहर निकालने के लिए पास की दीवार तोड़नी पड़ी. करीब 8,000 लीटर पानी का उपयोग कर टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 12.10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन डायपर, सेनेटरी नैपकिन, धागे और अन्य गोदाम सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है. प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया है. मामले में जांच की जा रही है, वहीं गोदाम मालिक ने कहा कि वे जल्द ही नई दुकान का शुभारंभ करने वाले थे.

Next Post

बाइक सवार तस्कर से 1.2 किलो गांजा बरामद

Sun Oct 26 , 2025
सतना : बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया. जिसमें से एक आरोपी तो भाग निकला. जबकि दूसरे आरोपी के पास से 1.2 किलो गांजा बरामद किया गया.जिले के सिंहपुर थाना प्रभारी अजय सिंह अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के […]

You May Like