रतलाम में पारा 44.2, स्कूलों का समय बदला 

रतलाम। अप्रेल माह में ही गर्मी व धूप से बढ़े तापमान से आमजनों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। जिससे बचने के लिए नागरिक घरों से बाहर निकलने पर अपना चेहरा दुपट्टे से पूरी तरह ढंक कर निकल रहे हैं। बुधवार को पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर मे बाजार में व सडक़ों पर सन्नाटा पसर जाता है। बहुत ही जरूरी कार्य के लिए ही इस दौरान नागरिक बाहर निकल रहे हैं।

शासकीय, अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन

इधर परेशान करने वाली गर्मी से बच्चों को राहत मिली हंै। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि के दृष्टिगत स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यम शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों हेतु संचालन का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया गया है।

Next Post

नरवाई जलाने वाले 8 लोगों पर प्रकरण किया गया दर्ज

Wed Apr 9 , 2025
छिंदवाड़ा. शिकायत मिलने पर चौरई और अमरवाड़ा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नरवाई जलाने का प्रकरण दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौरई में ग्राम बिंझावाडा निवासी कृषक गिरजानंद सनोडीया द्वारा नरवाई जलाने के संबंध में डालचंद सनोडीया निवासी हरणभटा की पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई. कृषक […]

You May Like