खरगे, राहुल का शिबू सोरेन के निधन पर शोक

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (81) के निधन पर शोक व्यक्त किया और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा में उनके योगदान को याद किया ।
राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “ श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष तथा जल, जंगल और जमीन पर लोगों के अधिकारों और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया।”
श्री खरगे ने कहा, “मैंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर उन्हें इस दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करे।”
श्री गांधी ने शोक संदेश में कहा, “ आदिवासी समुदाय की सशक्त आवाज रहे सोरेन जी ने अपना जीवन उनके अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष में खपा दिया। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।”
श्री शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Next Post

BSNL का 'धमाकेदार प्लान': '₹1' में 'फ्री 4G सिम', 'रोज 2GB डेटा' और 'अनलिमिटेड कॉल', क्या 'दूरसंचार बाजार' में 'बदलेगी तस्वीर'?

Mon Aug 4 , 2025
‘फ्रीडम प्लान’ से ‘मिलेगी’ ‘बड़ी राहत’, ‘सरकारी टेलीकॉम’ की ‘नई पहल’, क्या ‘खिंचेगा’ ‘उपभोक्ताओं’ का ‘ध्यान’? नई दिल्ली, 04 अगस्त 2025: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने दूरसंचार बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए एक नया और बेहद आकर्षक प्लान पेश किया है। इस ‘फ्रीडम प्लान’ के तहत, ग्राहकों […]

You May Like