सेवा प्रदाता ने सब रजिस्ट्रार पर मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप

सिंगरौली: सेवा प्रदाता अंकित प्रसाद दुबे ने सब रजिस्ट्रार सिंगरौली बैढ़न अशोक सिंह परिहार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया है।अंकित दुबे का कहना है कि वे पिछले दो महीनों से लगातार सब रजिस्ट्रार द्वारा परेशान किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, जब वे भूमियों के क्रय-विक्रय की फाइलें तैयार कर क्रेता-विक्रेताओं के साथ कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं, तो सब रजिस्टार फाइलों को फेंक देते हैं और कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं करते।

दुबे ने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्रार क्रेताओं से कहते हैं कि अंकित सेवा प्रदाता का सहारा क्यों ले रहे हो, किसी अन्य सेवा प्रदाता से संपर्क करो और इसी बहाने फाइल लौटा देते हैं। बाद में, जब क्रेता अकेले में उनसे संपर्क करता है, तो सारी समस्या तत्काल हल हो जाती है।उन्होंने यह भी बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए 30 दिनों के विधिक नोटिस के बाद से उन्हें और अधिक परेशान किया जा रहा है। दुबे ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

तीन घरों में चोरों का धावा, लाखों के गहने–नकदी किए पार

Wed Oct 29 , 2025
इंदौर: त्योहारों के बीच शहर व ग्रामीण इलाकों में चोरों ने फिर दस्तक दी है. बीती रात अलग-अलग इलाकों में तीन वारदातों में लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने के मामले सामने आए हैं. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच […]

You May Like

मनोरंजन