मोबाईल फोन टावरों से सामान चोरी करने वाले 5 धराए, पुलिस ने जब्त किया 50 लाख का सामान

भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने मोबाईल फोन टावरों से सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से लगभग 50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है. आरोपी अलग-अलग शहरों मे लगे मोबाईल टावरों में चोरी कर घटनाओं को अंजाम देते थे. आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का अबतक खुलासा किया है.

थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी प्रेमचन्द्र पटेल निवासी कटाराहिल्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रेमचन्द्र ने पुलिस को रविवार को समरधा मरघट के पास लगे मोबाईल फोन टॉवर से अलार्म संकेत आने पर टॉवर पर जा कर देखा कि वहां लगी इलेक्ट्रोनिक मशीन टॉवर के केबिनेट में नही थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की. घटनास्थल के आसपास और आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया. पुलिस की तहकीकात में यह बात सामने आई कि फोन टावर में सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी शामिल थे. 11 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी शैलू त्यागी, विनीत और रामकुमार शर्मा चोरी का सामान बेंचने की फिराक में है. आरोपियों को दबोचते हुए पुलिस ने पूछताछ की. चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए आरोपियों ने अलग अलग शहरों में लगभग एक दर्जन चोरी की बारदातों की बात भी कबूली. आरोपियों के बयान के आधार पर उनके अन्य साथी आकाश और प्रदीप अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन दोनो आरोपियों को शनिवार को सागर जिले से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया.

Next Post

एम्स महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रयास मामला: डॉ. रश्मि वर्मा वेंटिलेटर पर, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। एम्स में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला डॅाक्टर रश्मि वर्मा वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनकी एमआरआई की आई रिपोर्ट भी क्रिटिकल बताई जा रही है. रश्मि ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर 5 सदस्यीय कमेटी का गंठन किया गया है. कमेटी के सदस्य मामले की जांच करने […]

You May Like

मनोरंजन