एम्स महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रयास मामला: डॉ. रश्मि वर्मा वेंटिलेटर पर, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

भोपाल। एम्स में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला डॅाक्टर रश्मि वर्मा वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनकी एमआरआई की आई रिपोर्ट भी क्रिटिकल बताई जा रही है. रश्मि ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर 5 सदस्यीय कमेटी का गंठन किया गया है. कमेटी के सदस्य मामले की जांच करने में जुटे हैं, जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी. रश्मि के परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में ही मौजूद हैं. परिवार के लोगों की तरफ से अभी तक मामले में कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है.

एम्स सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार डा. रश्मि की देखरेख में डाक्टरों की टीम और अन्य स्टाफ लगा है. उनके सहयोगी डाकटरों की तरफ से हर पल मामले की लगातार अपडेट भी ली जा रही है. अब इस मामले में एम्स प्रबंधन की तरफ से गठित की गई कमेटी के सदस्य कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. कमेटी में शामिल जिम्मेदार डाक्टरों की टीम पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है.

अबतक की सामने आई जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को डा रश्मि को अस्पताल में नियमों का उल्लघंन करने के मामले को लेकर नोटिस जारी की गई थी. इस नोटिस को लेकर वह लगातार तनाव में चली गई. रश्मि के परिजनों की तरफ से हालांकि इस मामले में कोई भी आरोप नहीं लगाए जा रहे हैं. परिवार के सदस्य रश्मि के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं. जानकारी के अऩुसार डा रश्मि ने बीते गुरुवार को अपने घर में बेहोशी की हालत में दिखी. उनके पति भी इस मौके पर घर में थे. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाते हुए चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई गई. अस्पताल में उनका इलाज जारी है और विभागीय जांच भी की जा रही है.

Next Post

लंबे समय से अपराध नहीं करने वालों को सूची से हटाया

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। डीसीपी कार्यालय जोन–4 में 20 साल से कोई भी अपराध नहीं करने वाले लोगों को सूची से अलग किया गया है. कार्यालय में माफी के लिए लाए गए गुण्डा और निगरानी बदमाशों को समझाइश भी दी गई. साथ ही नई रूप से सूची में जोड़े गए गुण्डा और निगरानी […]

You May Like