जिन जिलों में सहकारी बैंक नहीं, वहां क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगी सरकार

भोपाल, 04 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में आज सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि जिन जिलों में जिला सहकारी बैंक नहीं हैं, वहां सरकार क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगी।
प्रश्नकाल के दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि सिंगरौली को जिला बना हुए 17 साल हो गए, पर वहां जिला सहकारी बैंक नहीं है, जिसके चलते लोगों को सीधी जाना पड़ता है। इस पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नए बैंक खाेलने का मामला नाबार्ड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा है। उन्होंने इसके लिए कई मानक भी बताए।
इसके बाद उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की मंशा देश के हर जिले में जिला सहकारी बैंक खोलने की है। इसी क्रम में उन्होंने राज्य शासन के कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन जिलों में ये बैंक नहीं है, वहां क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। उसमें एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जिसे सीमित अधिकार भी दिए जाएंगे।

Next Post

शिवधाम कुंडेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाव 

Mon Aug 4 , 2025
टीकमगढ़। प्रसिद्ध शिवधाम कुंडेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मंदिर के प्रधान पुजारियों ने दूध, दही, शहद, शकर, भांग और घी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। करीब 1 घंटे चले इस पूजन […]

You May Like