फिलिप्‍स ने लाँच की नई प्रीमियम शेवर रेंज

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल,(वार्ता) हेल्थ टेक्‍नोलॉजी और नए-नए प्रयोग करने वाली प्रमुख कंपनी फिलिप्स ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक शेवर रेंज लॉन्च करने की घोषणा की, जिसकी कीमत 34999 रुपये तक है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक शेवर्स फिलिप्स सीरीज 7000, आई9000 और आई9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा अत्याधुनिक एआई-पावर्ड स्किनआईक्यू टेक्‍नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किए गए हैं। ये शेवर्स सटीकता, आराम और उपयोग में आसानी का अनूठा मेल प्रस्तुत करते हैं, जो हर बार एक सहज और जलन-रहित शेव का अनुभव देते हैं। जैसे-जैसे पुरुषों का ग्रूमिंग सेगमेंट लगातार विकसित हो रहा है, फिलिप्स तकनीक को आम दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ग्रूमिंग को नए आयाम दे रहा है। ये प्रीमियम शेवर्स सटीकता, आराम और टिकाऊपन के साथ नया मानदंड स्थापित करते हैं, जिससे हर शेव आसान और सुरक्षित हो जाती है।
उसने कहा कि भारत में ग्रूमिंग सेगमेंट में यह अपनी तरह की पहली पेशकश है, जो स्किनआईक्यू टेक्‍नोलॉजी के अलावा और भी कई विशेषताओं से लैस है। फिलिप्स आई9000 और आई9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा अत्याधुनिक नवाचार और व्यक्तिगत आराम के साथ शेविंग का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। आई9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा पांच कस्‍टमाइज शेविंग मोड और एक कनेक्टेड ऐप के साथ अनुभव को बेहतर बनाता है और रीयल-टाइम शेविंग जानकारी प्रदान करता है। फिलिप्‍स 7000 सीरीज (एस7887) की कीमत 14,999 रुपये, फिलिप्‍स 9000 सीरीज (आई9000) की कीमत 19,999 रुपये और फिलिप्‍स आई9000 प्रेस्‍टीज अल्‍ट्रा की कीमत 34,999 रुपये है और इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गयी है।

Next Post

ईपीएल भारत में अपना नया कार्यालय खोलने की घोषणा की

Tue Apr 29 , 2025
मुम्बई 29 अप्रैल (वार्ता) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने मंगलवार को मुम्बई में अपना नया कार्यालय खोलने की घोषणा की है। यह कार्यालय स्थानीय प्रशंसक, सहयोगियों के साथ संपर्क बढ़ाने, भारत में फुटबॉल को बढावा देने और लीग तथा उसके क्लबों की निरंतर विकास का समर्थन करने के लिए स्थापित […]

You May Like