अवैध हथियार रखने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू किया जब्त

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है.एरोड्रम पुलिस को सूचना मिली कि बिजासन मंदिर रोड के पास मैदान में एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है और उसके पास हथियार है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना एरोड्रम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महावीर नगर में रहने वाले 19 वर्षीय माधव सेन को हिरासत में लिया.

तलाशी लेने पर उसके पास से एक तेज धारदार चाकू बरामद किया गया. जब पुलिस ने चाकू रखने का लाइसेंस मांगा, तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. आरोपी माधव सेन के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अवैध हथियार रखने का मकसद क्या था और वह इसे कहां से लाया था. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

सात दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

Fri Mar 28 , 2025
जबलपुर: औषधि दुकानों की जांच के दौरान मिली गड़बडिय़ों, अनियमितताओं पर सात दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है जबकि चार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।जानकारी के अनुसार औषधि निरीक्षक शरद जैन द्वारा मेसर्स कृष्णा मेडिकोजकृषि उपज मंडी के सामने जबलपुर का निरीक्षण नवम्बर में […]

You May Like