स्थाई कुंभ नगरी के लिए किसानों को भरोसे में लेने अधिकारियों ने झोंकी ताकत

उज्जैन: महाकुंभ 2028 के उज्जैन में स्थाई कुंभ नगरी बनाए जाने की योजना पर काम कर रही है. विकास प्राधिकरण को इसका जिम्मा दिया गया है. इसके लिए किसानों की आधी जमीन लैंड पुलिंग योजना के तहत ली जा रही है. इस योजना के तहत इंदौर कलेक्टर और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ताबड़ तोड़ उज्जैन आए और उक्त मामले को लेकर बुधवार रात बैठक ली.

बुधवार को 200 किसान प्राधिकरण पहुंच गए और उन्होंने अपने तरीके से उक्त योजना का विरोध भी दर्ज कराया हालांकि मीटिंग हॉल में लैंड पूलिंग योजना के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है. इंजीनियरों को काम पर लगा दिया गया है. मीटिंग हॉल में ही प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर, लेपटॉप, सारे संसाधन लगाएं गए है. नक्शे खंगाले जा रहे हैं. नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार लेंड पुलिंग योजना का किस्तों में प्रकाशन भी किया जा रहा है और जल्द ही इसका गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया जाएगा. हालांकि किसान अभी भी विरोध जता रहे हैं.

बैठक में उज्जैन के नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, यूडीए के अधीक्षक यांत्रिक नीरज पांडे, कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार समेत विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी और प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा.
किसानों को ले रहे हैं भरोसे में
विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी लगातार किसानों से चर्चा कर रहे हैं. उनको भरोसा दिलाया जा रहा है कि लैंड पुलिंग योजना जो बनाई जा रही है उनके लिए बेहतर साबित होगी और फायदा होगा और उनकी जमीनों के दाम बढ़ेंगे.
स्कूल अस्पताल आश्रम बनेंगे
कुंभ नगरी में स्थाई तौर पर अस्पताल स्कूल साधु संतों के आश्रम और कई धार्मिक सामाजिक व्यावसायिक गतिविधियां भी वहां पर होने लगेगी, आधी जमीन किसानों के पास ही रहेगी और वह जमीन इतनी ज्यादा महंगी हो जाएगी कि किसानों की आने वाली पीढ़ी को भी उसका फायदा मिलेगा.
मन नहीं बन पा रहे हैं किसान
हालांकि किसान पूरी तरह से अपना मन नहीं बन पा रहे. यही कारण है कि सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने अब मोर्चा संभाला है और नए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से लेकर सीईओ संदीप सोनी के साथ मिलकर इस योजना का न सिर्फ अवलोकन कर रहे हैं बल्कि धीरे-धीरे गजट नोटिफिकेशन की तरफ भी यह योजना बढ़ती जा रही है. देखना है कि लैंड पूलिंग को लेकर जो उधेड़बुन का दौर जारी है, उसमें कब सफलता मिल पाती है

Next Post

कोठी में बोरिग मशीन जब्त

Thu Apr 17 , 2025
सतना: बिना अनुमति के बोर करने पर कोठी पुलिस ने बोरिंग मशीन पकड़ी। कलेक्टर के द्वारा जिला जल अभावग्रस्त घोषित कर बोरिंग पर प्रतिबंध लगा रखा। यह कार्रवाई कोठी थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनीष भारद्वाज की अगुवाई में की गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like