सात दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

जबलपुर: औषधि दुकानों की जांच के दौरान मिली गड़बडिय़ों, अनियमितताओं पर सात दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है जबकि चार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।जानकारी के अनुसार औषधि निरीक्षक शरद जैन द्वारा मेसर्स कृष्णा मेडिकोजकृषि उपज मंडी के सामने जबलपुर का निरीक्षण नवम्बर में किया गया था। निरीक्षण के समय दुकान के संचालन में अनियमितायें पाई गई थी।

जिसमें दुकान में औषधि अनुज्ञप्तिया उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया जाना, फार्मासिस्टअनुपस्थित पाया जाना, अवसान तिथि बीत चुकी दवाओं का संग्रहण किया जाना पाया गया, क्रय विक्रय दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये। इसी प्रकार मेसर्स साई आस्था मेडिकल, राँझी का औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल द्वारा किये गये निरीक्षण में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थिति, रिटेल औषधि अनुज्ञप्तियाँ दुकान में प्रदर्शित नहीं होना, निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं होना, अवसान तिथि बीत चुकी औषधि ट्रेड स्टॉक के साथ संग्रहीत पाये जाने जैसी अनियमितताओं के कारण फर्म का लाइसेंस सात दिवस के लिए निलंबित किया गया है।

मेसर्स प्रभात मेडिकल स्टोर्स, राँझी का लाइसेंस तीन दिवस के लिए, मेसर्स प्रेम नगर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स शॉप नम्बर 2 और 3 गौर तिराहा सालीवाडा का लाइसेंस तीन दिवस के लिए एवं मेसर्स एस एण्ड एस मेडिकोज शॉप नम्बर 104 पुलिस थाना के पास शिवाजी वार्ड पनागर का लाइसेंस पांच दिवस के लिए निलंबित किया गया है। इसके अलावा औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जबलपुर द्वारा जाकी मेडिकोज पनागर, श्री राम मेडिकल स्टोर्स पडवार, माँ मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स कुंडम, मेडिनीड मेडिकल स्टोर जबलपुर के निरीक्षण के बाद कमियां पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जबाब चाहा है कि क्यों न उनका स्वीकृत ड्रग लायसेंस निलंबित या निरस्त कर दिया जाये। मेसर्स आयुष्मान मेडिकल स्टोर्स आयुष्मान अस्पताल खितोला रोड सिहोरा का लाइसेंस तीन दिवस के लिए, मेसर्स प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राइट टाउन स्टेडियम मार्केट जबलपुर का लाइसेंस पांच दिवस के लिए निलंबित किया गया है।

Next Post

जीजा ने साले की हंसिया मार कर दी हत्या

Fri Mar 28 , 2025
नवीन देवरी में हुई वारदात, आरोपी फरार जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत नवीन देवरी में गुरूवार क़ो जीजा ने साले पर हसिया से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसल टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई और छानबीन […]

You May Like