एक ही रात में 4 शासकीय भवन में चोरों का धावा

सतना: पिछले दो दिनों से रुक रुक कर जारी बारिश के क्रम का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने एक ही रात में आंगनवाड़ी केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, पंचायत भवन, पशु औषधालय पर धावा बोलते हुए वहां पर रखे आवश्यक सामान चुरा लिए। इसके साथ ही ग्रामीण की बाइक भी पार कर दी।जिले के नागौद थाना क्षेत्र के अमदरी गांव में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात हुई तेज बारिश का अज्ञात चोरों ने जमकर फायदा उठाया। चोरों ने आंगनवाड़ी केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, पंचायत भवन और पशु औषधालय भवन के दरवाजे का ताला तोड़ जमकर हाथ साफ किया।

बारिश की वजह से घटना के बारे में किसी को को भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी की घटना का चला पता। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर आयुर्वेदिक अस्पताल से 2 पंखे ,ग्राम पंचायत भवन से इनवर्टर बैटरी सेट, यूपीएस, टीवी सेट, सीसीटीवी वेब कैमरा, रिकॉर्ड फाइल सहित पेंशन पंजी, उप स्वास्थ केंद्र से एक फ्रिज, टेबिल कुर्सी, उपचार में उपयोग उपकरण,सहित अलमारी में रखे 5 हजार नगद, आंगनवाड़ी से दर्जनों भर से अधिक थाली बर्तन का सेट, पशु औषधालय से 4 कुर्सियां , 2 टेबिल पार कर दिया है।

इतना ही नहीं बल्कि वही एक ग्रामीण सुरेश की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर भी चुरा ले गए हैं। संयुक्त रूप से अज्ञात चोरों के खिलाफ नागौद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

सांभर के शिकार के 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 12 , 2025
सतना:वन्य प्राणी सांभर का शिकार करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को वन विभाग द्वारा घटना के ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया. वन्य जीव सांभर के शिकार की घटना सामने आने पर उप वन मण्डल मैहर में 22 अप्रैल को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध […]

You May Like