दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के सुल्तानपुरी में अज्ञात हमलावरों ने 20 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अस्पताल के पास युवक के बेहोश पड़े होने के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को घायलावस्था में पड़ा पाया। बाद में उसकी पहचान सुमित के रूप में हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सुमित ने अपनी 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके माता-पिता एक निजी कंपनी में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करते हैं। जांच के तहत पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है और इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, और शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Next Post

हथियारों से लैस बदमाशों ने कार में की तोडफ़ोड़, धमकाया

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शिवमंदिर केपास चंदन कालोनी में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक कार में तोडफ़ोड़ कर दी और कार सवार युवकों को धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक ऋषि शर्मा निवासी चंदन कॉलोनी ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी […]

You May Like