बुंदेली मार्शल आर्ट के पुरोधा भगवानदास रैकवार के निधन पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुंदेली मार्शल आर्ट को वैश्विक पहचान दिलाने वाले और पद्म श्री के लिए चयनित भगवानदास रैकवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि भगवानदास रैकवार का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भारतीय पारंपरिक युद्धकला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहने की शक्ति मिले, यही उनकी कामना है।

Next Post

परशुराम जयंती पर निकला चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर। रविवार को परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। वहीं एक चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी रथ […]

You May Like