जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शिवमंदिर केपास चंदन कालोनी में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक कार में तोडफ़ोड़ कर दी और कार सवार युवकों को धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक ऋषि शर्मा निवासी चंदन कॉलोनी ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2663 से अपने साथियों शुभम चडार, आकाश साहू, प्रशांत ठाकुर के साथ बर्थडे पार्टी मनाने गया था।
वापिस लौटते समय रास्ते में शिवमंदिर के पास चंदन कालोनी में रात्रि 10 बजे रूके और शुभम चडार गाडी से नीचे उतरा तभी पीछे से मोटर सायकिल में भूरा बर्मन, राजविश्वकर्मा, सचिन चक्रवर्ती आये और भूरा बर्मन अपने हाथ में लिये तलवार से उसकी कार में सामने के कांच में मारा जिससे गाडी का कांच टूट गया है। गाडी से निकले तो वे तीनों जान से मारने की धमकी देते चले गए।
