भोपाल। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की ओर से संभाग आयुक्त को सम्मानित किया गया है. शुक्रवार को संभागायुक्त संजीव सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. राज्यपाल पटेल की ओर से रिटायर्ड कर्नल राजीव खत्री द्वारा आयुक्त संजीव सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया. बता दें कि भूतपूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण हेतु वर्ष 2024-25 में भोपाल संभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 32 लाख 10 हजार 900 रुपये के विरूद्ध 33 लाख 72 हजार 381 रुपये की राशि एकत्रित कर प्रदान की गई है.
शहीद सैनिकों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा सशस्त्र सेना झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर सहयोग करने पर प्रशस्ति पत्र अधिकारियों को दे गए हैं. गुरूवार को कलेक्टर भोपाल को भी राज्यपाल की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.
