श्रद्धा-भक्ति से मना भगवान महावीर जन्म कल्याणक, जियो और जीने दो का संदेश गूंजा

भोपाल। अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर का जन्म कल्याणक आज सोमवार को राजधानी भोपाल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्टेशन बजरिया जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो 80 फीट महामाई बाग होते हुए मांगलिक भवन पहुंची।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान महावीर स्वामी की आरती, अभिषेक और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। यात्रा में जियो और जीने दो तथा सत्य और अहिंसा के संदेश गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान वीर समद्बि महिला मंडल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रवक्ता नरेंद्र जैन ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

वहीं, समाज के अध्यक्ष राजीव पंचरत्न के नेतृत्व में मंदिर के सामने दोपहर में आमजन के लिए भोजन वितरण का भी आयोजन किया गया। इस पूरे आयोजन ने शहर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Next Post

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ धन शोधन की जांच तेज, पूर्व मंत्री खड़का गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
नई दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) नेपाल के धन शोधन जांच विभाग (डीएमएलआई) के अधिकारियों ने तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों और दो पूर्व मंत्रियों से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच तेज कर दी है। ‘द काठमांडू पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई प्रारंभिक पूछताछ में उनके वित्तीय रिकॉर्ड […]

You May Like

Play sound