हवन और प्रसादी के साथ 5 दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वार्षिक महोत्सव का समापन

ग्वालियर:श्री खाटू श्याम जी का 55वा वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। यह आयोजन श्यामलीन श्री किशन बाबा के आशीर्वाद एवम् श्याम अग्रवाल के मार्ग दर्शन में किया गया। श्रीश्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष एम के अग्रवाल एवम् सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि श्याम भक्त मंडल के इंद्राज म्यूज़िकल ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुति लाईव मोरपंख क्रियेशन्स पर हुई, भव्य श्रृंगार दर्शन भी प्रतिदिन हूये।

समापन पर हवन और भंडारा हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार टिबडेवाल फरीदाबाद थे। आयोजन में ग्वालियर एवम् ग्वालियर के बाहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया। इसमें श्री श्याम उत्सव समिति सबलगढ़ श्री श्याम सहारा मित्र मंडल जौरा दीवानें खाटू श्याम वाले मेहगांव श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़ श्री मोरवीनन्दन भक्त मंडल मुरैना श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल मौ श्री श्याम मित्र मंडल परिवार कैलाश टाकीज़ ग्वालियर प्रमुख थे।

Next Post

नगर निगम को सिटी प्लानर की तलाश, निगमायुक्त ने लिखा पत्र

Mon Nov 3 , 2025
ग्वालियर: निगम के सिटी प्लानर के रिटायरमेंट के साथ ही यह पद खाली हो गया है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने आयुक्त नगर ग्राम निवेश भोपाल को इस पद पर नियुक्ति के लिये पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि नगर निगम ग्वालियर में कोई भी सिटी प्लानर पदस्थ नहीं […]

You May Like