सीहोर। नवरात्रि पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति द्वारा हर साल निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर गंज स्थित राठौर धर्मशाला में बैठक हुई. मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि बीते 13 वर्षों से चुनरी यात्रा सीहोर की पहचान बनी है. बैठक में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, संत हरिराम दास, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और भाजपा नेता सन्नी महाजन मौजूद रहे। 27 सितंबर को 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा करोली वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न होगी.
बैठक: 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी
