माधवगंज-2 शासकीय स्कूल गंदगी और जलभराव से जूझ रहा, चार महीने से बंद

विदिशा। डिजिटल इंडिया और शिक्षा सुधारों के दावों के बीच शहर का माधवगंज-2 शासकीय स्कूल बदहाल हालातों का शिकार है। स्कूल परिसर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है और गंदगी का अंबार बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन गया है। बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान भारी जलभराव और सफाई व्यवस्था ठप रहने के चलते यह स्कूल बीते चार महीनों से बंद पड़ा है। हालात ऐसे हैं कि शिक्षक और छात्र दोनों ही स्कूल में प्रवेश तक नहीं कर पा रहे। अभिभावकों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

Next Post

नई तकनीक से ही होगा ससम्मान गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Mon Sep 1 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा धार रोड जवाहर टेकरी स्थित गिटटी खदान में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, मनीष शर्मा मामा, अभिषेक शर्मा बबलू, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, […]

You May Like

मनोरंजन