इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा धार रोड जवाहर टेकरी स्थित गिटटी खदान में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, मनीष शर्मा मामा, अभिषेक शर्मा बबलू, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से निगम द्वारा एकत्रित श्री गणेश प्रतिमाओ का धार रोड जवाहर टेकरी गिटटी खदान में वर्षाकाल के दौरान एकत्रित वर्षाजल में विधि-विधान से ससम्मान विसर्जन किया जाने के संबंध में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा शहर से एकत्रित प्रतिमा का विधि विधान से पुजन-अर्चन कर एकत्रित वर्षाजल में विसर्जन करने के संबध में विभागीय अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
सभी वार्डों में होगा प्रतिमा एकत्रीकरणः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की परंपरा अनुसार गणेश अनंत चतुर्थी के अवसर पर चल समारोह आयोजित किया जाता है, नगर निगम इंदौर द्वारा पर्यावरण एवं तालाबों के संरक्षण के क्रम में निगम के समस्त 22 जोनल कार्यालय में अस्थाई पर्यावरण हितेषी कुंड रखे जाएंगे, जहां नागरिक श्रीगणेश का विसर्जन कर सकेंगे. इसके साथ ही शहर के समस्त 85 वार्डों में भी गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण के लिए निगम द्वारा व्यवस्था की गई है. इन स्थानों से एकत्रित गणेश प्रतिमा का विसर्जन जवाहर टेकरी स्थित तालाब में विसर्जन किया जाएगा.
