शिवपुरी में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, मौत

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में बदरवास कस्बे के 25 वर्षीय जितेन्द्र कुशवाह की मौत हो गई। घटना झंडी बहादुरा गांव के पास देर रात की है। कोलारस क्षेत्र में सिंध नदी से रेत माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। रात में अवैध परिवहन के दौरान घटना हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली दादूखेड़ी गांव निवासी कृष्णभान यादव की है।

मृतक के भाई विनोद कुशवाह ने बताया कि जितेन्द्र मजदूरी करता था। उसे ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। सुबह तिलातिली गांव का गुरुदयाल कुशवाह मजदूरी दिलाने के नाम पर उसे घर से ले गया। जितेन्द्र डेढ़ घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। परिजनों को रात साढ़े 10 बजे गुरुदयाल कुशवाह ने फोन पर सूचना दी। विनोद का आरोप है कि जितेन्द्र से जबरदस्ती ट्रैक्टर चलवाया गया।

Next Post

दिनदहाड़े एयरपोर्ट के बाहर से आरक्षक की बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर:एयरपोर्ट क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई दो बाइक चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एरोड्रम थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया. पकड़े गए बदमाश से चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं.एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी […]

You May Like

मनोरंजन