भिण्ड, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक पूर्व सरपंच को गोली मार कर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहगांव थाना क्षेत्र में अमायन मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने परघना पंचायत के पूर्व सरपंच कप्तान सिंह पर कल फायरिंग कर दी। गोली उनके पीठ में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें मेहगांव अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच कप्तान सिंह सिरसा के पटवारी देवेंद्र कुशवाह के साथ बाइक से मेहगांव जा रहे थे। जैसे ही वे अमायन मोड़ पहुंचे, वैसे ही बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल, सरपंच पर गोली चलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्र सम्मेलन
Wed Feb 19 , 2025
श्योपुर, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के सेसईपुरा में चीता मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 100 चीता मित्र शामिल हुए। चीता मित्रों से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की। चीता मित्रों द्वारा परियोजना से जुड़े अपने अनुभव एवं […]

You May Like
-
1 year ago
अनोखी सजा : 20 दिनों तक मुजरिम लगाएंगे पौधे
-
6 months ago
ग्वालियर में 6 हजार अधिकारी-कर्मचारी करेंगे जनगणना
-
10 months ago
खेल को बढाने रिंकू मिश्रा ने किया 755 किमी साईकिल यात्रा
