हाईटेंशन लाइन टूटने से खेत में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बनखेड़ी। ग्राम खरसली में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब डीएलएफ फीडर की 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया और आग लग गई। स्पार्किंग से खेत की नरवाई सुलग उठी, जिससे आसपास खड़ी फसल खतरे में आ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल और उपसरपंच अर्जुन उइके के नेतृत्व में बिना दमकल का इंतजार किए हरी टहनियों व उपलब्ध संसाधनों से आग बुझा दी। सूचना मिलते ही प्रशासन व फायर ब्रिगेड भी रवाना हुए, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। पटवारी शिल्पा सरयाम ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान नहीं हुआ।

 

Next Post

नशीले सिरप और टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun Mar 29 , 2026
छतरपुर। नगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले सिरप और टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटई रोड स्थित मरघट के पास से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 10 बोतल नशीला सिरप (करीब […]

You May Like