नशीले सिरप और टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। नगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले सिरप और टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटई रोड स्थित मरघट के पास से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 10 बोतल नशीला सिरप (करीब 1 लीटर) और 150 नशीली गोलियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹6000 बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिले, जिनके संबंध में वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपेंद्र सिंह उर्फ डीपी ठाकुर, अमन रावत और सुनील अवस्थी शामिल हैं, जबकि सौरभ जड़िया फरार है। मुख्य आरोपी दीपेंद्र सिंह पर हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, बलवा, चोरी, एनडीपीएस सहित 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

Next Post

740 लोकेशन पर बढ़ने वाली हैं दरें, भोपाल में स्लॉट बढ़े,148 करोड़ की कमाई के बाद अब रिकॉर्ड टूटने की तैयारी

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है जिसमें तीन दिन बचे हैं . तीन दिनों में रजिस्ट्रीयों की संख्या में वृद्धि होना तय है उसका कारण है कि एक अप्रैल से 740 स्थानों पर प्रापर्टी पांच से 181 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी. इससे पहले लोग वर्तमान दरों पर […]

You May Like