इक्सिगो ने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया, प्लानिंग से लेकर अंतिम पड़ाव तक के समाधान

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) ऑनलाइन ट्रैवल समाधान प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने बुधवार को अपने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया जो यात्रा की प्लानिंग से लेकर यात्रा के अंत तक के लिए विभिन्न प्रकार के समाधान पेश करेगा। इक्सिगो के सह-संस्थापक रजनीश कुमार ने बताया कि तारा ऐप में एजेंटिक आई को जोड़ा गया है, लेकिन ऐप कै सभी पुराने फीचर और बटन पहले की तरह रखे गये हैं। यूजर संवाद आधारित बुकिंग कर सकते हैं। इससे यात्रा की योजना बनाना और बुकिंग करना अधिक आसान, स्मार्ट और व्यक्तिगत बन गया है। यूजर की पिछली बुकिंग और उसकी आदतों के आधार पर तारा अब उन्हें यात्रा की प्लानिंग के लिए सलाह भी देती है।

उन्होंने बताया कि जब तक यूजर बुकिंग नहीं करा लेता उसे फ्लाइट के किराये में गिरावट के नोटिफिकेशन मिलते हैं। बुकिंग के बाद यह ऐप चेक इन खुलते ही खुद ही चेक-इन कर देता है। यह बोर्डिंग पास जेनरेट करके यूजर के मोबाइल में सुरक्षित कर देता है। होटल में चेक-इन से एक दिन पहले वहां वॉयस कॉल करके बुकिंग कंफर्म करता है और यूजर की सहमति लेकर डिजियात्रा के लिए डिटेल भी अपडेट कर देता है।
इक्सिगो के सह-संस्थापक आलोक बाजपेयी ने कहा कि तारा को एक एआई-नेटिव ट्रैवल साथी के रूप में विकसित किया गया है, जो यात्रा योजना को अधिक सहज और व्यक्तिगत बनाती है। यूज़र्स तारा से अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में वॉयस, टेक्स्ट या टैप के माध्यम से बात कर सकते हैं।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तारा तब भी मदद करती है जब यूज़र ऐप का उपयोग नहीं कर रहा होता। यह लगातार उड़ान के समय को ट्रैक करती है और बदलावों के बारे में जानकारी देती है, उड़ान रद्द होने की स्थिति में रिफंड प्रोसेस करती है।इसमें नया ट्रिप मोड भी जोड़ा गया है, जो पूरी यात्रा के दौरान यूज़र्स की मदद करता है। उसे टर्मिनल और गेट की जानकारी, बोर्डिंग की जानकारी, बैगेज बेल्ट का अपडेट और अन्य रियल-टाइम अलर्ट मिलते रहते हैं।

.....

Next Post

अल्लू अर्जुन स्टारर राका को लेकर बड़ा प्लान, सिग्नेचर मूव के राइट्स सुरक्षित रखेगी उनकी टीम!

Wed May 13 , 2026
मुंबई, 13 मई (वार्ता) फिल्म ‘राका’ को लेकर हर दिन नई चर्चाएं सामने आ रही हैं और अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अल्लू अर्जुन के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और उनके आइकॉनिक स्टाइल को देखते हुए मेकर्स इस बार भी कुछ […]

You May Like