शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

सतना: पहले फोन के जरिए बातचीत कर जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसके बाद शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने लगा. लेकिन शादी की बात सामने आते ही किनारा कर लिया. इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.       जिले के नागौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत की गई.

जिसके अनुसार वीरपुर गांव का निवासी सत्यम सिंह पटेल पिता ओम प्रकाश उम्र 21 वर्ष उससे फोन पर बातचीत करता था. लगभग 7 महीने पहले जब पीडि़ता पानी भरने के लिए खेत की ओर जा रही थी. उसी दौरान सत्यम ने उसे रास्ते में रोक लिया और शादी करने की इच्छा जाहिर की. जिसके बाद झांसे में लेते हुए उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इसके बाद आगे भी सत्यम द्वारा घटना को अंजाम दिया जाता रहा. लेकिन जैसे ही शादी की बात सामने आई वैसे ही सत्यम ने किनारा कर लिया. स्वयं को छला हुआ महसूस करती हुई पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया. जिसके चलते मामले की शिकायत थाने पहुंच गई. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया

Next Post

घायल अवस्था में मिला मृग शावक

Thu Feb 26 , 2026
सतना: जिले के रैगांव क्षेत्र के करसरा गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे एक मृग शावक घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। हिरण के बच्चे को इतनी नजदीक से देखने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, […]

You May Like