कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है: भाजपा

नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा प्रहार किया है और कहा कि इनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ के 10 साल पूरे हो गये और आज देश की जनता के सामने दो मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, ‘नमाजवादी’ विपक्ष का मॉडल है, तो दूसरी ओर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और अब सबका प्रयास वाली श्री मोदी के विकास का मॉडल है।

उन्होंने कहा कि एक ओर हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी पीटते हैं, तो वहीं कर्नाटक में ये योजनाओं में भ्रष्टाचार करते हैं और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त रहते हैं, क्योंकि इनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार एक रुपया गरीबों के लिए भेजती है, तो जनता तक 15 पैसा पहुंचता है। आज कांग्रेस शासित राज्यों में वही हो रहा है।

 

Next Post

गरीबों को दंडित करने का प्रावधान है मोदी सरकार का जीएसटी : राहुल

Tue Jul 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी को जनता के साथ आर्थिक अन्याय और गरीबों को दंडित करने वाला प्रावधान करार देते हुए कहा है कि यह जीएसटी महज कारपोरेट भाई भतीजावाद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like

मनोरंजन