जम्मू, 22 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अध्किकारियों ने शुक्रवार को जम्मू के विभिन्न जगहों पर भूमि घोटाले के संबंध में पटवारियों, नायब तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने भूमि घोटाले और कस्टोडियन भूमि से जुड़े भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए पटवारी, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारियों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। कस्टोडियन भूमि के अवैध कब्जे से संबंधित कई प्राथमिकी पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (केंद्रीय) और पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के अंतर्गत दर्ज की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चल रही जांच के अंतर्गत आरोपियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की।’
